{"_id":"66733285ec151dc733037204","slug":"ultrasound-machine-closed-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-128253-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड जांच ठप
Thu, 20 Jun 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
जांच केंद्र से निराश लौट रहे मरीज, रेडियोलाॅजिस्ट के अवकाश पर जाने से आई दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड जांच बुधवार को तीसरे दिन भी ठप रही। रेडियोलाॅजिस्ट के अवकाश पर जाने से यह दिक्कत आई है। इसके चलते दूर-दराज से आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों को मजबूरी में बाहर जांच करानी पड़ रही है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में पुरुष और महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा है, पर रेडियोलाॅजिस्ट की कमी है। यहां मात्र दो रेडियोलाॅजिस्ट ही हैं। इसमें पुरुष व महिला अस्पताल में एक-एक की तैनाती है। इनके अवकाश पर जाने से परेशानी होती है। पुरुष अस्पताल के अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र पर ओपीडी के विभिन्न विभागों से डॉक्टर हर रोज करीब 70 से 75 मरीजों को जांच के लिए भेजते हैं। लेकिन, प्रतिदिन 50 लोगों की ही जांच होती है। इस वजह से करीब 20 से 25 लोगों को अगले दिन फिर नंबर लगाना पड़ता है।
इधर, सोमवार से रेडियोलाॅजिस्ट के अवकाश पर जाने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। हर रोज शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन न होने जानकारी मिलते ही निराश होना पड़ रहा है। जांच न होने से रिपोर्ट डॉक्टर को नहीं दिखाने से उनका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है और घर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जरूरी होने पर कुछ लोगों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है। यहां उन्हें 600 से 800 रुपये कीमत चुकानी पड़ रही है। भलुअनी क्षेत्र के रामप्रवेश, सलेमपुर की मीरा, बनकटा क्षेत्र के महेंद्र प्रसाद, रामपुर कारखाना क्षेत्र के वीरेंद्र आदि जांच के लिए पहुंचे थे। बताया कि सस्ता इलाज कराने के लिए अस्पताल आए थे। गर्मी में आने-जाने में परेशानी हो रही है। समय लग रहा है। पैसा भी खर्च हो रहा है। जांच न होने से डॉक्टर को रिपोर्ट नहीं दिखा पा रहे हैं। इसके लिए फिर आना पड़ेगा।
कोट
रेडियोलाॅजिस्ट अवकाश पर गए हैं। इससे दिक्कत आ रही है। उनके आने पर जांच शुरू हो जाएगी। अस्पताल में रेडियोलाॅजिस्ट की कमी है। इसके लिए मांग की गई है। आने वाले दिनों में समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस