फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ugrasen Setu's bearings to undergo repairs.

Deoria News: उग्रसेन सेतु के बेयरिंग की होगी मरम्मत

Sun, 26 Jul 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 26 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ugrasen Setu's bearings to undergo repairs.
बरहज। उग्रसेन सेतु 16 जुलाई को क्षतिग्रस्त हो गया था। एनएच की ओर से पुल की मरम्मत के लिए लखनऊ की 12 सदस्यीय टेक्निकल टीम बुलाई गई है। टेक्निकल टीम पुल का एक्सपेंशन बदलने के साथ ही बेयरिंग की भी मरम्मत कराई जाएगी। क्रॉस बैरियर लगाने के साथ जाली दुरुस्त कराने की भी योजना है। इस पर करीब 20 लाख रुपये खर्च हो सकते हैं। पीईयू मोर्थ के पीडी नुसरतउल्लाह खान ने बताया कि पुल के क्षतिग्रस्त होने से बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। लखनऊ से आई टेकिनकल टीम मन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में पांच दिन से मरम्मत कार्य कर रही है। विभाग की ओर से सभी ज्वाइंटरों को बदलने के साथ बेयरिंग की मरम्मत की जा रही है। पुल पर बनी पुरानी सड़क का मलबा हटाया जा रहा है, ताकि नई सड़क बनाई जा सके। क्रॉस बैरियर लगाते हुए जगह-जगह टूटी रेलिंग और जाली को दुरुस्त कराया जाएगा। इससे पुल की लाइफ 20-30 वर्ष बढ़ जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed