{"_id":"626a2d54bf19cb2a720ae54f","slug":"two-youths-killed-in-road-accident-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, गांव में मचा कोहराम
Thu, 28 Apr 2022 11:29 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:29 AM IST
सार
एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि बाइक में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने तहरीर दिया है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
देवरिया में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के खुखुदूं थाना क्षेत्र के मुजुरी बुजुर्ग चौराहे पर बुधवार की आधी रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतकों की पहचान पाकेट में मिल बाइक के कागजात से हुई। उधर मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गोरखपुर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के बसारथ पुर निवासी सुनिल कुमार (18) बुधवार को अपने मामा की बाइक लेकर चौरी चौरा, फुटहवा इनार एक तिलक में जाने की बात कहकर निकला। हालांकि वह भटनी थाना क्षेत्र के उसका निवासी मनीष सिंह (30) के पास चला आया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों एक साथ शटरिंग का काम करते थे। देर रात को जब दोनों के घर मौत की सूचना पहुंची तो परिजन अवाक रह गए। पुलिस के मुताबिक भटनी-भरथुआ मार्ग पर मुजुरी बुजुर्ग चौराहे के पास दुर्घटना की सूचना मिलते ही फोर्स पहुंची। दोनों सड़क पर मरे पड़े थे।
विज्ञापन
बाइक के कागजात से शवों की शिनाख्त हुई। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि बाइक में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने तहरीर दिया है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।