फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two youth returning from Tilak ceremony died in a road accident

Deoria News: तिलक समारोह से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

Wed, 27 Nov 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two youth returning from Tilak ceremony died in a road accident
तरकुलवा। कसया मार्ग पर थाना क्षेत्र के सोंहुला रामनगर गांव के नौका टोला के पास सोमवार की देर रात एक सड़क हादसा हुआ। इसमें बाइक सवार तीन युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में जितेंद्र राजभर और आकाश रावत शामिल हैं। जबकि सतीश पटेल गंभीर रूप घायल है। इसकी सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल का इलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जिले के रूद्रपुर कस्बा के शिवाला वार्ड के रहने वाले आकाश (24) पुत्र विजय प्रकाश रावत का थाना क्षेत्र के सोंहुला रामनगर गांव में ननिहाल है। वह सोमवार को अपने मामा रामप्यारे के घर तिलक में शामिल होने आया था।
विज्ञापन

रात में 10:30 बजे के आसपास भोजन करने के बाद वह सोंहुला रामनगर गांव के अपने दोस्तों जितेंद्र राजभर (23) पुत्र राम आशीष पटेल और सतीश पटेल(24) पुत्र गोपाल पटेल के साथ घर से बाइक में पेट्रोल भरवाने की बात कह कसया की ओर निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वे तीनों देवरिया-कसया मार्ग पर सोंहुला रामनगर के नौका टोला के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने तीनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। जहां रास्ते में ही जितेंद्र और आकाश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed