फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two wanted persons arrested in case of assault on RPF personnel

Deoria News: आरपीएफ कर्मियों से मारपीट के मामले में दो वांछित गिरफ्तार

Thu, 19 Mar 2026 03:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Two wanted persons arrested in case of assault on RPF personnel
देवरिया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना देवरिया की टीम ने आरपीएफ कर्मियों के साथ अभद्रता व मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना देवरिया एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गौरी बाजार रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओवरब्रिज के पास से दो वांछित अभियुक्त परमेश्वर निषाद (30 वर्ष) एवं श्रीराम यादव उर्फ बड़कू (19 वर्ष), निवासी ग्राम भैसहां गोला, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि 15 मार्च 2026 को रेलवे स्टेशन कुसम्ही पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ कर्मियों के साथ उन्होंने मारपीट की थी, जिसमें कर्मचारी घायल हो गए थे। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे और पुनः ट्रेन से भागने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ जीआरपी देवरिया में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। जीआरपी थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed