फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two thieves entered a locked house and stole all the jewellery and cash.

Deoria News: बंद घर में घुसे दो चोर, ले गए सारे जेवर-नगदी

Tue, 09 Jun 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 09 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two thieves entered a locked house and stole all the jewellery and cash.
देवरिया। ग्रामीण क्षेत्र के ताबड़तोड़ी चोरियों के बाद अब शहर में भी ताला टूटने लगा है। शनिवार की रात भुजौली कालोनी स्थित रामचंद्र गौड़ के घर में घुसे चोरों ने गहने व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घरवालों ने सीसीटीवी की रिकार्डिंग देखी, तब वारदात की जानकारी हुई।
विज्ञापन

गृहस्वामी रामप्रकाश गौड़ ने बताया कि भुजौली कॉलोनी के मकान में दोनों भाईयों का परिवार रहता है। गन्ना विभाग के कर्मचारी परिवार के सारे लोग रविवार को छुट्टी व गांव में बन रहे मकान निर्माण की देखरेख के लिए भटनी क्षेत्र के चुहिया गांव गए थे। घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसको मोबाइल पर भी देखा जाता है। सीसीटीवी की रिकार्डिंग में शनिवार की रात में दो लोग घर के पास संदेहास्पद स्थिति में दिख रहे हैं। इसके बाद देवरिया आकर देखा गया तो अंदर एक कमरे का लॉक खोलकर चोर सारे गहने व नकदी चुरा ले गए हैं। आशंका है कि चोर बगल के घर के खाली प्लॉट की तरफ से घुसे होंगे।
विज्ञापन

--
केवल उसी कमरे को खोला जिसमें सामान था
रामप्रकाश ने बताया कि आश्चर्य है कि घर में घुसे चोरों ने अन्य कमरों का ताला नहीं खोला है। जिस कमरे में आलमारी थी, उसी को खोला है। ऑलमारी का भी लॉक तोड़ने के बजाय उसे आराम से खोला है और कीमत सामान चुरा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल राकेश राय ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। परिवार के लोग नगदी के अलावा गहने भी चोरी होने की बात बता रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed