फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two teenagers drowned in the river while trying to save another in Deoria, died

Deoria News: देवरिया में एक को बचाने में दो किशोर नदी में डूबे, मौत

Thu, 22 May 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 22 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers drowned in the river while trying to save another in Deoria, died
- एकौना क्षेत्र में राप्ती में हुआ हादसा, डूब रहा किशोर बचा
विज्ञापन




- मृतकों में एक किशोर गोरखपुर के बड़हलगंज का



संवाद न्यूज एजेंसी



एकौना (देवरिया)। राप्ती नदी में नहाने के दौरान डूब रहे एक किशोर को बचाने में दो अन्य किशोरों की डूबने से मौत हो गई। डूब रहा किशोर बच गया। हादसा बुधवार की सुबह करीब 11 बजे डढि़या गांव के पास हुआ। मृतकों में एक एकौना क्षेत्र के भिरवा और दूसरा गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र के खुटभार गांव का रहने वाला था।



ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी समर (12) पुत्र गिरीश बुधवार को डढि़या गांव के पास राप्ती में नहा रहा था। गहराई में जाने के कारण वह डूबने लगा। उसे डूबता देख क्षेत्र के भिरवा गांव का रहने वाला सुजीत साहनी (17) पुत्र राजेश बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा। बहाव तेज होने के कारण दोनों डूबने लगे। इसी दौरान नदी के दूसरे छोर पर कंसासुर गांव के घाट पर गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र के खुटभार निवासी प्रियांशु (15) पुत्र भोला पासवान मौजूद था। दो लड़कों को डूबता देख उन्हें बचाने के लिए वह भी नदी में कूद पड़ा। नदी में तीन लड़कों के डूबने के सूचना पर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन




समर किसी तरह बचकर नदी के किनारे पहुंच गया और उसकी जान बच गई जबकि उसे बचाने के लिए कूदे सुजीत और प्रियांशु डूब गए। गांव के लोगों ने दोनों को नदी से निकाला। सुजीत को उसके परिजन सीएचसी रुद्रपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रियांशु के परिजन उसे बड़हलगंज सीएचसी ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed