फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two smugglers arrested with country liquor

Deoria News: देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 12 Dec 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 12 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with country liquor
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के दो स्थानों से पुलिस ने 180 पाउच देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों तस्कर पगडंडी के रास्ते बाइक से शराब बिहार ले जाकर तस्करी करते हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसआई आलोक रंजन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोहनपुर एकडंगा के रास्ते एक बाइक सवार व्यक्ति अवैध शराब बिहार ले जाने की फिराक में है। सूचना मिलने के बाद एसआई आलोक रंजन और कांस्टेबल विकास यादव ने मुखबिर की निशानदेही पर बाइक सवार को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 98 पाउच देसी शराब बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान वीरेंद्र यादव निवासी बलहु थाना दरौली, जिला सिवान बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पकड़े गए व्यक्ति के पास बाइक के कागजात भी नहीं थे।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है। वहीं मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के मठिया मोड़ पर कांस्टेबल रवि राय और जितेश यादव ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 82 पाउच देसी शराब बरामद हुआ। अभियुक्त की पहचान सिवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के नेतवार गांव निवासी अभिनंदन बैठा के रूप में हुई है। इस संबंध में एसओ विशाल कुमार ने बताया कि दो जगहों से शराब पकड़ा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed