{"_id":"62a8dae1c1c62644c951f6b9","slug":"two-sisters-died-due-to-food-poisoning-deoria-news-gkp4403295179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट में दर्द होने से दो सगी बहनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट में दर्द होने से दो सगी बहनों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट में दर्द होने से दो सगी बहनों की मौत
प्रतापपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के भैसहापार गांव की निवासी दो सगी बहनों की सोमवार को पेट में दर्द होने से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि कच्चा आम खाने के बाद दोनों बहनों के पेट दर्द शुरू हो गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
भैसहापार निवासी अमरेश कुशवाहा की दो लड़कियां सिवानी (09) तथा सोनाक्षी (04) सुबह बगीचे में गई थीं। वहां उन्होंने कच्चा आम खाया था। आम खाने के कुछ देर बाद दोनो के पेट में दर्द होने लगा। दर्द बढ़ता देख परिजनों ने दोनों को बनकटा पीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बीच रास्ते में दर्द बढ़ने पर परिजन उन्हें भाटपाररानी पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि मौके पर आया हूं। फूड प्वाइजनिंग से बच्चियों की मौत की जानकारी मिली है।