फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two sisters and child injured after being hit by uncontrolled car

Deoria News: अनियंत्रित कार की ठोकर से दो बहनें और बच्चा घायल

Thu, 28 Sep 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 28 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two sisters and child injured after being hit by uncontrolled car
नगर के बभवली चौराहे पर अनियंत्रित वाहन दुकान में घुसने पर जुटी भीड़फोटो- संवाद
रुद्रपुर। भभौली टैक्सी स्टैंड पर बुधवार को एक अनियंत्रित कार अंडे के ठेले से टकरा गई। यहां बैठकर नाश्ता कर रहीं दो महिलाएं और एक बच्चा कार की चपेट में आने से घायल हो गया। दोनों महिलाएं बहने हैं। दोनों के पैर टूट गए हैं। वहीं, दस साल के बच्चे को गंभीर चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। कार का चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

पिपरा चंद्रभान गांव की रहने वाली मुन्नी देवी और देवरिया की रहने वाली डिंपल सगी बहनें हैं। दोनों मां की तबीयत खराब होने की सूचना पर अपने मायके मदनपुर के शेख टोला जा रहीं थीं। भभौली चौराहे पर दोनों बहनें अंडा की एक दुकान पर नाश्ता करने लगीं। उनके साथ डिंपल का बेटा रुद्र प्रताप भी था। मदनपुर की ओर से आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। वहां बैठकर नाश्ता कर रही डिंपल, उनकी बहन मुन्नी और बेटा रुद्र प्रताप घायल हो गए। कार के टकराने पर चौराहे के लोग दौड़कर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए। इसी दौरान कार चला रहा ड्राइवर भीड़ के बीच से कार छोड़कर भाग निकला। घायल दोनों महिलाओं के पैर टूट गए हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। अंडा विक्रेता कन्हैया का काफी नुकसान हुआ है। कोतवाल नवीन सिंह ने कहा कि वाहन स्वामी और चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed