{"_id":"686c1137aff2a1b302058612","slug":"two-schools-running-without-recognition-were-closed-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-157766-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिना मान्यता के चल रहे दो विद्यालयों को कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिना मान्यता के चल रहे दो विद्यालयों को कराया बंद
Mon, 07 Jul 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार भारती ने सोमवार को गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सघन जांच की। इससे बिना मान्यता के स्कूल चलाने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया। बेलवनिया चौराहे पर संचालित प्रीति सिंह आदर्श ज्ञान मंदिर और जीडी पब्लिक स्कूल सिधुवा को तीन दिन में बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों विद्यालय के संचालकों को विद्यालय बंद नहीं करने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है।
ग्राम पंचायत डुमरी में संचालित विद्यालय में डेस्क, मेज, हवादार कमरे, बिजली, खेल का मैदान और पानी के निकास की व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई।
विद्यालय संचालक से बच्चों को सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की ओर से बिना मान्यता के विद्यालयों की जांच शुरू करने से दिनभर हड़कंप मचा रहा। भारती ने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा।