{"_id":"66ef71ea6b2187dd050f90f7","slug":"two-priests-beaten-due-to-noise-of-thief-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-135864-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोर के शोर में दो पुजारियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोर के शोर में दो पुजारियों को पीटा
Sun, 22 Sep 2024 06:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के बिहार सीमा स्थित मानिकपुर गांव में शुक्रवार की रात चोर-चोर के शोर में दो गेरुआधारी पुजारियों की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को चौकी पर लाई और पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया।
इन दिनों लार थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से भयभीत ग्रामीण गांवों में रतजगा कर पहरा दे रहे हैं। ग्रामीणों की बाहरी लोगों पर पैनी नजर रह रही है। गांव में आने जाने वाले अनजान लोगों को पकड़ लोग चोर-चोर कह शोर मचा रहे हैं। रात में गेरुआधारी अपरिचितों को देख लोग शोर करने लगे। ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई कर दी। घटना की सूचना किसी ने मेहरौना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस दोनों गेरुआधारी पुजारियों को लेकर मेहरौना चौकी चली आई। पुलिस ने दोनों से आधार कार्ड मांगा। उन्होंने बताया कि वह गुठनी स्थित एक मंदिर पर बहुत दिनों से रहते हैं, वहां पता कर लीजिए। जांच के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। थानाध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया था, पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।