{"_id":"692745a17427250fd900431c","slug":"two-people-were-duped-of-rs-3040-lakh-police-got-them-back-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-168846-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो लोगों से 30.40 लाख की ठगी, पुलिस ने कराया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो लोगों से 30.40 लाख की ठगी, पुलिस ने कराया वापस
Wed, 26 Nov 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
देवरिया/पैकौली। इन्वेस्टमेंट और मिनरल वाटर की फ्रैंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगों ने एक व्यक्ति से 30 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने घटना की सूचना ऑनलाइन और साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से दी। पुलिस और साइबर टीम ने पूरा पैसा उसके बैंक खाते में वापस कर दिया। इसके अलावा एक युवक को झांसा में लेकर जालसाजों ने 40 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने उसका भी पैसा वापस करा दिया।
जानकारी के अनुसार सुरौली थाना क्षेत्र के बांसपर वैदा निवासी ज्ञान चंद यादव, पुत्र लालजी यादव के फोन पर उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को एक बड़े इन्वेस्टमेंट और मिनरल वाटर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर आकर्षक फ्रेंचाइजी और उच्च मुनाफे का झांसा दिया। भरोसे में आकर पीड़ित ने पहली बार में 18 लाख और फिर 12 लाख दिया।
आरोपी ने आश्वासन दिया कि पैसा पहुंचते ही उन्हे कागज दे दिया जाएगा। पूरा पैसा देने के बाद जब कागज नहीं मिला तो पीड़ित ने ठगों को फोन करने लगा। आरोपी ने खाते से पैसा निकालने के बाद अपना फोन बंद कर दिया। तब उन्हें समझ में आया कि वह ऑनलाइन ठगी के शिकार हो चुके हैं। उसके बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत और साइबर सेल में शिकायत कर पैसा वापस दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
इसी प्रकार देवरिया खास के रहने वाले सुमन्त कुशवाहा पुत्र मुरारी कुशवाहा के मोबाइल से फ्राड कर 40 हजार रुपये ठगी कर लिया था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर पैसा वापस करने की गुहार लगाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से काम शुरू कर दी। बुधवार को एडिशनल एसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने दोनों को पैसा वापस कराए जाने की बात बताई। जिसके बाद दोनों खुशी से झूम उठे। एडिशनल एसपी ने बताया कि किसी भी लोगों के साथ ठगी की घटना होती है तो वे तत्काल साइबर थाना में संपर्क करें।