फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   three people killed and many injured in road accident deoria

देवरिया में बड़ा हादसा: सड़क पर खड़े कंटेनर में पीछे से घुसी पिकअप, आर्केस्ट्रा मालिक सहित तीन की मौत

Wed, 03 May 2023 05:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 May 2023 05:45 PM IST
सार

सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। सड़क पर खड़े कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सड़क पर खड़े वाहनों का चालान किया जाता है।

विज्ञापन
three people killed and many injured in road accident deoria
देवरिया में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर पूरवा चौराहे के पास बुधवार की सुबह मऊ की आर्केस्ट्रा पार्टी की पिकअप सड़क पर खड़े कंटेनर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए। मरने वालों में आर्केस्ट्रा मालिक, एक महिला डांसर व एक अन्य शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। रात का समय होने के कारण घायलों तक सहायता पहुंचने में भी देरी हुई।

विज्ञापन


पिकअप की कंटेनर से इतनी जोरदार टक्कर हुई कि घरों में सोए लोग जग गए। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि सुबह का समय होने के कारण पिकअप चालक को नींद आ गई और पिकअप पीछे से कंटेनर में जा घुसी। घायलों में दो युवतियां ओडिसा की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के खीरी करेठा निवासी रामबाबू (25) वर्ष पुत्र कमलेश्वर आर्केस्ट्रा पार्टी संचालित करते थे। मंगलवार की शाम को गोरखपुर जनपद के सरदार नगर में एक बरात में कलाकारों के साथ गए थे। बुधवार की सुबह एक विवाह समारोह से सभी कलाकारों के लेकर पिकअप से मऊ जा रहे थे। इसी दौरान बुधवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे पिकअप सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा चौराहे से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक ढाबा के सड़क पर खड़े कंटेनर में जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हादसे में पिकअप में सवार सभी 11 लोग घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों के सहयोग से पिकअप में घायल होकर फंसे सभी लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने मऊ जनपद के थाना मधुबन के खीरी कोठा निवासी रामकेश (25) और महिला डांसर दीपिका (23) को मृत घोषित कर दिया। जबकि खीरी कोठा गांव निवासी आर्केस्ट्रा संचालक रामबाबू, नंदलाल (25) पुत्र राजपति, राहुल (22) पुत्र बालवंद्र, प्रिंस (19), पृथ्वी साहनी (18), प्रिंस साहनी (19), पंकज (24) निवासी खीरी कोठा, पूजा, भगवानपुर, जिला भद्रक, ओडिसा व सरिता मिश्रा, भुवनेश्वर, ओडिसा को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। इसमें से बुधवार की सुबह आर्केस्ट्रा संचालक रामबाबू की इलाज के दौरान मौत हो गई।

सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। सड़क पर खड़े कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सड़क पर खड़े वाहनों का चालान किया जाता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed