{"_id":"6ae63ac341d747c9de0f7719","slug":"two-people-including-a-woman-got-bail-under-the-sc-st-act-deoria-news-c-208-1-deo1011-195603-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एससी-एसटी एक्ट में महिला समेत दो लोगों को जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एससी-एसटी एक्ट में महिला समेत दो लोगों को जमानत
Sun, 01 Nov 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने, गाली देने और जान से मारने की धमकी देने के चार साल पुराने मामले में महिला समेत दो आरोपियों को अदालत से राहत मिली है। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट काशीनाथ ने भाटपाररानी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला समेत दो लोगों की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। दोनों को 20-20 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और दो-दो जमानतदार देने पर रिहा करने का आदेश दिया गया है।
मामला 21 सितंबर 2022 का है। एक महिला ने आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग बेटी विद्यालय जाने के बाद घर नहीं लौटी। पड़ोसी युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया। पूछताछ के दौरान जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और धमकी देने की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
बचाव पक्ष ने आरोपों को गलत बताते हुए जमानत की मांग की। अदालत ने सुनवाई के दौरान शर्तों के पालन समेत अन्य तथ्यों को देखते हुए 29 अक्तूबर को जमानत मंजूर कर ली। संवाद