फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two people died during treatment

Deoria News: सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान हुई मौत

Sun, 23 Apr 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two people died during treatment
- सलेमपुर- देवरिया मुख्य मार्ग पर सोनहुला गांव के पास हुआ था हादसा
विज्ञापन

- ईद की सेवईं खाने दोस्त के घर जा रहा था बाइक सवार युवक
- नगर के एक निजी स्कूल में 12वीं का छात्र था मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सलेमपुर- देवरिया मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात हुए हादसे में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही दोनों के घर में मातम पसर गया। गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव निवासी अनिकेत (18) वर्ष पुत्र बलिंदर यादव सोनबरसा मोड़ पर किराए के मकान में रह कर नगर के एक निजी स्कूल में 12वीं में पढ़ता था। शनिवार की देर शाम वह अपने मित्र भाटपाररानी थाना क्षेत्र के अभिषेक शर्मा (17) वर्ष पुत्र प्रेमचंद्र के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के बालेपुर गांव के अपने दोस्त के घर ईद का सेवईं खाने जा रहा था। अभी दोनों सलेमपुर- देवरिया मुख्य मार्ग पर सोनहुला गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनहुला गांव निवासी जय कुमार (52) पुत्र कपिलदेव यादव अचानक साइकिल लेकर आ गए, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल में टकरा गई। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार व बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने अनिकेत व जयकुमार की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। शनिवार देर रात जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान जयकुमार की मौत हो गई। जबकि अनिकेत की लखनऊ में इलाज के दौरान रविवार दोपहर बाद मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही दोनों के परिवार में मातम पसर गया। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि दुर्घटना में घायल जय कुमार की रात में ही जिला चिकित्सालय में मौत हो गई थी, सूचना मिल रही है कि बाइक सवार की भी इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

.....
इंसेट-
नहीं जाता ईद की सेवईं खाने तो बच सकती थी जान
बिहार के रहने 12वीं के छात्र अनिकेत को ईद पर सेवईं खाने के लिए बालेपुर जाना महंगा पड़ गया। बीच राह में सड़क हादसे का शिकार हो गया और उसकी जान चली गई। लोग चर्चा कर रहे थे कि यदि रात में दोस्त के घर बाइक से ईद पर सेवईं खाने नहीं निकलता तो शायद उसकी जान नहीं जाती। वह बिहार प्रांत से आकर सलेमपुर रहकर पढ़ाई करता था। नगर के प्राइवेट स्कूल में 12वीं का छात्र था। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीके शुक्ला ने बताया कि अनिकेत होनहार छात्र था। अपने सहपाठियों से उसका अच्छा संबंध था। ईद के दिन विद्यालय बंद था। शाम को वह भाटपाररानी पने साथी अभिषेक शर्मा के साथ बाइक से बालेपुर के निकला था। उसे क्या पता था ईद की सेवईं खाने के पहले उसकी मौत इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed