फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two parties clash over removal of balcony on disputed land, seven injured

Deoria News: विवादित भूमि पर छज्जा निकालने पर दो पक्ष भिड़े, सात घायल

Fri, 26 Apr 2024 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash over removal of balcony on disputed land, seven injured
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के टड़वा गांव का मामला, दोनों पक्षों से पड़ी तहरीर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में विवादित भूमि में छज्जा निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष से दंपति और दूसरे पक्ष से पांच महिलाएं घायल हो गईं। सभी का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी नितेश चौहान और मांदीप चौहान के बीच भूमि से संबंधित विवाद है। बृहस्पतिवार को नितेश निर्माण कार्य के दौरान छज्जा निकालने के लिए शटरिंग करा रहे थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पाइट खोल दी, जिससे वह गिर गए। इस दौरान नितेश और उनकी पत्नी शोभा देवी घायल हो गईं। मांदीप चौहान पक्ष का आरोप है कि नितेश विवादित भूमि की तरफ पहले से ही दरवाजा, खिड़की खोल लिए हैं और अब छज्जा निकाल रहे हैं, जबकि निर्माण कार्य करा रहे भूमि पर स्थगन आदेश है।
विज्ञापन

कमिश्नरी में केस भी चल रहा है। छज्जा निकालने से मना किया गया तो वह लोग हमलावर हो उठे। इसी को लेकर रीता देवी, राधिका देवी, देवंती देवी, सीमा देवी और प्रीति देवी की पिटाई कर दी गई। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में भूमि विवाद है। आपस में हल्की-फुल्की मारपीट हुई है। जांच कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed