फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two minors ran away from home to travel by train

Deoria News: ट्रेन से घूमने की इच्छा में घर से भागे दो नाबालिग

Wed, 02 Oct 2024 03:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Two minors ran away from home to travel by train

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी।
क्षेत्र के शंकरपुरा गांव से रविवार दोपहर गायब हुए दो नाबालिग छात्रों को खोजने में जहां पुलिस और परिवार वाले घंटों हलकान रहे वे ट्रेन से घूमने की इच्छा से घरवालों को बिना बताए चले गए थे। वे ट्रेन से गोरखपुर और सिवान होते हुए वापस सलेमपुर पहुंच थे, जहां उन्हें बरामद कर लिया गया।

किशोर छात्र सत्यम मणि तिवारी और विजय कुमार चौहान ने बताया कि उन्हें बहुत दिनों से ट्रेन में घूमने का मन कर रहा था। इसलिए वे रविवार को साइकिल से भाटपाररानी आए। वहां गांव के एक दुकानदार के यहां साइकिल रखकर स्टेशन पर गए। स्टेशन पर ट्रेन खड़ी थी। उसमें बैठ गए। पूछने पर यात्रियों ने बताया कि यह मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन है और गोरखपुर तक ही जाएगी। फिर हम लोग शाम को गोरखपुर पहुंचे। वहां उतरे और पूछे कि कौन ट्रेन सलेमपुर, भटनी जाएगी। लोगों ने बताया कि 6:30 बजे एक ट्रेन खुलेगी। हम लोग उस ट्रेन का पता कर उसमें बैठ गए। थोड़ी देर में सो गए, जब नींद खुली तो पता चला कि सिवान पहुंच गए हैं। दूसरे दिन सिवान से हम लोग भटनी आए और वहां से सलेमपुर जाने वाली ट्रेन में बैठकर सलेमपुर चले गए। वहां इधर-उधर घूम रहे थे और भूजा खा रहे थे। इसी बीच उन्हें तलाश रहे गांव के लड़कों की निगाह पड़ी और उसके बाद वे लोग घर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि थाने में मुकदमा दर्ज हो गया था। इसलिए हम लोग बयानहल्फी देकर थाने से मुकदमा वापस ले लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed