फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two man death in road accident

बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, दो घायल

Wed, 30 Sep 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
two man death in road accident
बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन

भाटपाररानी/सोनूघाट। भाटपाररानी के मझौली-मैरवा मार्ग पर और सोनूघाट के बैरोना चौराहे पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के ग्राम हाट पोखर निवासी पवन सिंह (55) सलेमपुर से वापस घर आ रहे थे। वह मझौली-मैरवा मार्ग पर दीर्घेश्वर नाथ मंदिर के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई और वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। दूसरा बाइक सवार मौके से बाइक सहित फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सलेमपुर पीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले आए और दाह संस्कार कर दिए। थानाध्यक्ष भाटपाररानी रामप्रवेश राम ने बताया कि उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के अखनपुरा गांव निवासी संत कुमार यादव (32 वर्ष) घर से बाइक से बैरौना चौराहे पर सामान खरीदने निकले थे। वह चौराहे पर पहुंचे ही थे कि देवरिया की तरफ से आ रहे भलुअनी थाना क्षेत्र के इसरौली निवासी मुसाफिर यादव (26 वर्ष) की बाइक से टक्कर हो गई। इससे मुसाफिर यादव के सीने पर गंभीर चोट आई। लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई, जबकि संत कुमार यादव के दाहिने पैर व उनकी बाइक पर पीछे बैठे सुशांत माधव (12 वर्ष) के पैर में गंभीर चोट आई। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ खुखुंदू जितेंद्र तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed