{"_id":"641e9add1791d0d74701bdf5","slug":"two-laborers-died-due-to-brick-kiln-wall-collapse-in-deoria-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में बड़ा हादसा: ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, तीन महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में बड़ा हादसा: ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, तीन महिलाएं घायल
Sat, 25 Mar 2023 05:09 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Mar 2023 05:09 PM IST
सार
देवरिया में शनिवार सुबह करीब 10 बजे भट्ठे में आग लगने के बाद मजदूर एक तरफ से ईंटें निकालने का काम कर रहे थे। एक ओर की ईंट निकलने के बाद सपोर्ट हटने के कारण दूसरे तरफ की दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई।
विज्ञापन
देवरिया में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बभनौली गांव स्थित ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से शनिवार को दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भट्ठा मालिक ने अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद से अफरा-तफरी मच गई।
चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर वहां मौजूद लोग सहम उठे। हादसे में प्रभावित सभी मजदूर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले हैं। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना सुबह करीब दस बजे की है।
इसे भी पढ़ें: एक साथ जली मां-बेटी की चिता, नम हो गईं सबकी आंखें
विज्ञापन
24 मजदूर भट्ठे से ईंट निकालने के काम में जुटे थे। इसी दौरान भट्ठे की दीवार गिर गई। इसकी चपेट में बिलासपुर जनपद के भिलोनी गांव निवासी हरिनाथ (40), इसी जनपद के बभनौली के रहने वाले छोटू (25) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सीमा, जमोत्री, सरोजनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीमा और जमोत्री के पैर में गंभीर जख्म है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन