फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two junior engginior suspend

रुद्रपुर से हटाए गए पीएमएवाई के दो जेई

Wed, 14 Oct 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
two junior engginior suspend
रुद्रपुर से हटाए गए पीएमएवाई के दो जेई
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत रुद्रपुर में गरीबों के आवास आवंटन में धनउगाही की परत दर परत पोल खुलने लगी है। बुधवार को डूडा के पीओ विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित दस सदस्यीय टीम ने टेड़ास्थान वार्ड में लाभार्थियों के भवन का निरीक्षण किया। वार्ड में लोगों का धन आवंटन के बाद भी आवास नहीं बना है। जांच के दौरान जेई की लापरवाही उजागर होने पर तत्काल प्रभाव से उन्हें हटा दिया गया, साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का कार्य देख रहे डूडा के दो जेई की लापरवाही मिलने पर पीओ ने उनकी रुद्रपुर से छुट्टी कर दी। विभाग में संविदा पर तैनात जेई श्रवण मौर्य और देवब्रत को परियोजना अधिकारी ने हटा दिया है। उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा है। जांच के दौरान दस लाभार्थियों के खाते में 18 माह पहले भवन निर्माण के लिए दोनों किस्तों में धन भेज दिया गया था, लेकिन मौके पर भवन निर्माण नहीं कराया गया है। पहली किस्त के बाद जेई की रिपोर्ट पर दूसरी किस्त भेजी जाती है। ऐसे में जेई की निष्ठा भी संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों ने मकान बनाने की रकम लेकर मकान नहीं बनवाई, उनसे धन की रिकवरी की जाएगी। वार्ड में जैसे-जैसे जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, आवास आवंटन और निर्माण में तमाम खामियां उजागर हो रही है। पीओ ने कहा कि रुद्रपुर नगर पंचायत के सभी वार्डों में जांच टीम पहुंचकर निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन करेगी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन में भेज दी जाएगी। आवास योजना में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed