फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two including a woman died due to electric shock

Deoria News: करंट की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत

Fri, 25 Oct 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 25 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Two including a woman died due to electric shock
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/गौरीबाजार। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर करंट की चपेट में आने से एक महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने दोनाें शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बैतालपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम उधोपुर निवासी एक महिला की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधोपुर की प्रियंका गुप्ता (28) पत्नी सत्येंद्र गुप्ता अपने दो बच्चों के साथ घर पर थी। पति भोला मऊ में रहकर मजदूरी करता है। बुधवार को देर शाम वह घर में कुछ काम निपटाने के बाद बोर्ड में प्लग लगा रही थी कि अचानक करंट की चपेट में आ गई।
यह देख बच्चे चिल्लाते हुए बाहर गए। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घर में पहुंचे और करंट से चिपकी महिला को किसी तरह छुड़ाया। तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी। इलाज के लिए महिला को मेडिकल कालेज देवरिया लाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने बताया कि विद्युत की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा पुरवां में करंट की चपेट में आने बुधवार की दोपहर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। परिजनों की मानें तो क्षेत्र के मेहड़ा पुरवां निवासी शिवमंगल चौहान (46) पुत्र धर्म चौहान बुधवार को अपने घर से करीब पचास मीटर की दूरी पर किसी व्यक्ति के घर गए थे। चर्चा है कि बिजली के सामान की मरम्मत करते समय उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed