फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two households lost their light in one stroke, mourning in Bardiha village

Deoria News: एक झटके में बुझ गए दो घरों के चिराग, बरडीहा गांव में मातम

Thu, 26 Mar 2026 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two households lost their light in one stroke, mourning in Bardiha village
भटनी। नगर के नूरीगंज बाजार स्थित चौक के पास हुए सड़क हादसे ने बरडीहा गांव के दो परिवारों के चिराग एक झटके में बुझ गए। कॉलेज बस की चपेट में आकर दो युवकों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। चारों तरफ चीत्कार और मातम का माहौल बना हुआ है। पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण और रिश्तेदारों ने आरोपी बस चालक पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरडीहा गांव निवासी नथुनी यादव विदेश में नौकरी करते है। घर पर उनकी पत्नी मंजू देवी, बेटी अर्चना और छोटा बेटा प्रियांशु के साथ बड़ा बेटा अभिषेक यादव रहता था। परिवार के सबसे बड़े बेटे की असमय मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी पर जहां विदेश में पिता दहाड़े मारकर रो रहे है वही घर पर मां, बहन और भाई का रो -रो कर बुरा हाल है। वहीं रजाउल्लाह अंसारी के दो संतानों में रफीउल्लाह अंसारी सबसे छोटा था। उनकी माता जैनब खातून और बड़े भाई सफीउल्लाह अंसारी घटना के बाद बदहवाश हैं। घटना की जानकारी पर दोनों शादी सुदा बहनें भी घर पहुंच गई है। हादसे से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed