फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two groups of students clashed at Baraon intersection

Deoria News: बरांव चौराहे पर आपस में भिड़े छात्रों के दो गुट

Thu, 24 Oct 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 24 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two groups of students clashed at Baraon intersection
बरहज। क्षेत्र के बरांव चौराहे पर बुधवार को छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। जिससे कुछ देर के लिए चौराहे पर अफरातफरी का माहौल हो गया। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दोनाें गुटों के छात्र गांव स्थित एक इंटर कालेज के बताये जा रहे हैं। बरांव चाैराहे पर दोपहर में बहसुआं मार्ग पर छात्रों के दो गुट सड़क पर आमने-सामने हो गए। वायरल हो रहे वीडियो में दोनों गुटों के छात्र बहस के साथ-साथ मारपीट करने लगे। जिससे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। इंस्पेक्टर मदनपुर गोरखनाथ सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सड़क पर उपद्रव मचाने वाले छात्रों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed