फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two goods train colided, three wagon derailed

गोदाम में शंटिग के दौरान से दो मालगाड़ियों में टक्कर, तीन वैगन बेपटरी

Tue, 25 May 2021 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
two goods train colided, three wagon derailed
गोदाम में शंटिग के दौरान से दो मालगाड़ियों में टक्कर, तीन वैगन बेपटरी
विज्ञापन

देवरिया। रेलवे स्टेशन के मालगोदाम यार्ड में रविवार की रात में शंटिग के दौरान दो मालगाड़ियां की पीछे से टक्कर हो गई। प्लेटफार्म नंबर एक पर जा रही मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए। घटना की जानकारी होने पर छपरा और गोरखपुर के दुर्घटना सहायता ट्रेन के पहुंच गई। करीब 13 घंटे बाद इंजीनियरों की टीम ने मालगाड़ी वैगनों को वापस पटरी पर ला दिया। गोदाम के यार्ड में घटना होने से रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ। रेलवे के आला अफसरों ने घटना की जांच का आदेश दिया है।
रविवार की रात में करीब दस बजे मालगोदाम से मालगाड़ी सीमेंट उतराने के बाद प्लेटफार्म नंबर एक पर जाने के लिए शटिंग कर रही थी। शटिंग के समय पीछे से दूसरी मालगाड़ी के गार्ड के डिब्बे में जोरदार टक्कर हो गई। मालगाड़ी का एक वैगन क्षतिग्रस्त हो गया और तीन वैगन पटरी से उतर गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे गए। कंट्रोल रूम ने घटना की जानकारी आला अफसरों को दी। सोमवार की सुबह गोरखपुर और छपरा से दुर्घटना सहायता ट्रेन मौके पर पहुंच गई। दोनों मंडलों के तकनीकी टीम ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन के सहारे सभी वैगन को पटरी पर लाया। इस दौरान ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया, उसे भी ठीक किया गया। घटना मालगोदाम के यार्ड में होने से मुख्य लाइन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। ट्रेनों का आवागमन जारी रहा। मौके छपरा स्टेशन के डायरेक्टर संजय शर्मा, स्टेशन अधीक्षक आई अंसारी, वीरेंद्र कुमार, संजय श्रीवास्तव, मुख्य रेल पथ निरीक्षक आरके यादव, सीनियर सेक्सन इंजीनियर डीके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

तेज आवाज से भयभीत हो गए लोग
देवरिया। गोदाम के यार्ड में रात में तेज आवाज के साथ मालगाड़ी के डिरेल होने से आसपास के लोग भयभीत हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि लोगों को लगा कि ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लोगों की नींद अचानक खुली और मौके पहुंचे तो राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालगाड़ी के बैगन पटरी पर उतरने की घटना की जांच की जाएगी। बैगन को पटरी कर दिया गया है। इससे रेल यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। एक वैगन क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बारे में आला अफसरों को जानकारी दे दी गई है। -आई अंसारी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed