{"_id":"5f5e5c6b8ebc3e50b24eba98","slug":"two-girl-rape-in-gauribajar-deoria-news-gkp365444727","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित किशोरियों का दूसरे दिन भी नहीं हो सका मेडिकल परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित किशोरियों का दूसरे दिन भी नहीं हो सका मेडिकल परीक्षण
विज्ञापन

देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियों का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में रविवार को भी दोनों पीड़ित किशोरियों का मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका ।
तीन सितंबर को गौरीबाजार के एक गांव की रहने वालीं दो किशोरियों का एक युवक, महिला और दो किशोरों ने अपहरण कर लिया था। कई स्थानों पर रखकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर सक्रिय हुई पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम किशोरियों को कुशीनगर जिले के हाटा इलाके से बरामद कर लिया। शनिवार को दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया, लेकिन किसी कारण वश मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका। दोनों को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। रविवार को भी मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका।
उधर, गौरीबाजार पुलिस ने शनिवार को आरोपित अशोक को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों नाबालिग आरोपियों के साथ ही महिला को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। इस बाबत एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया गया है। उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपितों से भी पूछताछ की जा रही है। अशोक को जेल और नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।