फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two elderly people were arrested for flag hoisting dispute.

Deoria News: झंंडा लगाने के विवाद में दो बुजुर्ग पाबंद

Sat, 15 Nov 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 15 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two elderly people were arrested for flag hoisting dispute.
गौरीबाजार। क्षेत्र के ग्राम सिरजमदेई में दो बुजुर्गों को पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में पाबंद कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही एक बुजुर्ग की तबीयत खराब हो गई। क्षेत्र के सिरजमदेई गांव में दीपावली से एक दिन पूर्व रात में कुछ लोगों ने निर्माणाधीन मंदिर परिसर में एक पार्टी का झंडा लगा दिया था।
विज्ञापन

इसकी सूचना ग्रामीणों ने राजस्व कर्मियों सहित पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।
पुलिस कप्तान ने मामले में हल्का सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। गौरीबाजार पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों से 15-15 लोगों के खिलाफ लोक शांति को बाधित करने की आशंका के तहत कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से जय सिंह (71)को शांति भंग में पाबंद करने की नोटिस भेज दी।
विज्ञापन

जबकि पाबंद हुए दूसरे बुजुर्ग बच्चा सिंह जिनकी उम्र 67 वर्ष है। वह पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड कर्मचारी हैं जो देवरिया में रहते हैं। कभी-कभी गांव जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी अक्सर तबीयत खराब रहती है। वे शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। इन दोनों को सूचना मिली कि 16 नवंबर को उनकी थाने पर पेशी है। जानकारी होते ही उनमें से एक की तबीयत और खराब हो गई। परिजनों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की।

पुलिस की कार्यवाही को लेकर क्षेत्र में उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरीराम यादव ने बताया कि जानकारी नहीं है। जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा। संवादं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed