फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two drivers, seven vehicles... if a fire breaks out, the arrangements will be in vain.

Deoria News: दो चालक, सात गाड़ियां... आग लगी तो धरे रह जाएंगे इंतजाम

Sun, 29 Mar 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 29 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two drivers, seven vehicles... if a fire breaks out, the arrangements will be in vain.
देवरिया। मार्च से मई तक का समय आगलगी के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। पछुआ चलने पर छोटी सी चिंगारी भी भीषण आग का कारण बन जाती है। कई बार तो स्थितियां इतनी विकट हो जाती हैं कि दमकल की गाड़ियों के अलावा स्थानीय उपाय भी करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

वहीं, कुछ ही देर के अंतराल में पांच से सात जगह आग लगने की सूचना आने पर दमकल कर्मियों की भागदौड़ काफी बढ़ जाती है। ऐसे में जिले के अग्निशमन विभाग में संसाधनों की कमी से चिंता बढ़ गई है। स्थिति यह है कि जिले में दमकल की सात गाड़ियों को चलाने के लिए केवल दो ही ड्राइवर हैं।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में देवरिया मुख्यालय और मझौलीराज में फायर स्टेशन क्रियाशील हैं। विभाग का दावा है कि आग लगने की सूचना मिलते ही 52 सेकंड के भीतर टीम रवाना कर दी जाती है। बरहज तहसील क्षेत्र में अब तक कोई स्थायी फायर स्टेशन या संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, रुद्रपुर और भाटपार रानी क्षेत्रों को एक-एक वाहन जरूर दिया गया है, लेकिन व्यापक जरूरतों के मुकाबले यह नाकाफी साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में अग्निशमन कार्य और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। अग्निशमन विभाग के बेड़े में कुल सात बड़े वाटर टेंडर हैं। इनमें 4500 लीटर क्षमता का एक, 2500 लीटर क्षमता के दो, 2000 लीटर क्षमता का एक और 700 लीटर क्षमता के एक वाहन शामिल हैं। इसके अलावा, 400 लीटर क्षमता का एक एफक्यूआरवी (फास्ट क्विक रिस्पांस व्हीकल) और एक झाग आधारित विशेष वाहन भी उपलब्ध है, जो पेट्रोल पंप या रासायनिक आग पर काबू पाने के लिए उपयोगी होता है। साथ ही, दो 60 लीटर क्षमता की बुलेट गाड़ियां भी हैं, जिनका उपयोग त्वरित प्रतिक्रिया के लिए किया जाता है।
हर वर्ष अप्रैल, मई और जून के महीनों में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ जाती हैं। पिछले वर्ष 2025 में विभाग के मुताबिक, जिले में आग लगने की करीब 658 घटनाएं सामने आई थीं। इनमें खेत-खलिहान, ग्रामीण और शहरी इलाकों की घटनाएं शामिल हैं।
इसके बावजूद संसाधनों और कर्मियों की कमी अब भी बनी हुई है। विभाग में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) के नेतृत्व में कार्य चल रहा है, लेकिन चालक जैसे अहम पदों पर भारी कमी चिंता का विषय बनी हुई है।

इसके अलावा महज 36 कर्मचारियों के कंधों पर जिले के किसानों और झोपड़ियों की सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी है, जिनमें 31 फायरमैन शामिल हैं। इन दिनों गेहूं की फसल पूरी तरह से पककर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed