{"_id":"bc1e44a9168024b4754a5ff8c7c39a09","slug":"two-dead-by-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल गाड़ते वक्त करंट से दो मरे, पांच झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल गाड़ते वक्त करंट से दो मरे, पांच झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत पोल में हाईटेंशन करंट उतरने से काम कर रहे दो सगे भाइयों की मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से पांच मजदूर झुलस गए हैं। इसमें तीन की हालत चिंताजनक है। गांव वालों के प्रयास से झुलसे मजदूरों को भागलपुर पीएचसी पर पहुंचाया गया। सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मालदह जिले के रहने वाले हैं।
लार क्षेत्र के धकपुरा गांव में पंडित दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत एक कंपनी विद्युतीकरण का कार्य करा रही है। सोमवार दिन में साढ़े तीन बजे सरकारी नलकूप के पास मजदूर विद्युत पोल गाड़ रहे थे। इस दौरान सीमेंटेड पोल ऊपर गुजर रहे हाईटेंशन तार से छू गया।
इससे पोल में करंट उतर गया। इसमें मालदह जिला के खिरी गांव निवासी हुजकुल शेख (20) और अलामीन शेख (18) की मौके पर मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे। मालदह के कदमताल गांव निवासी रोहीन शेख (25), मल्लू शेख (20), रायल शेख (20), अब्दुल शेख (21) और जलुआ गांव के आसीम शेख (22) हादसे में झुलस गए हैं। गांववालों ने एंबुलेंस से सभी को भागलपुर सीएचसी पर पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां हजकुल और आलमीन को मृत घोषित कर दिया गया। घायल रोहीन शेख, अब्दुल शेख और मल्लू की हालत गंभीर देख जिला अस्पातल रेफर कर दिया। वहीं रॉयल और आलीम शेख का भागलपुर पीएचसी पर इलाज चल रहा है। देर रात तक मजदूरों का ठेकेदार भागलपुर अस्पताल पर नहीं पहुंच सका था। लार के प्रभारी एसओ सुदेश शर्मा ने बताया कि मजदूरों की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजे गए हैं।