{"_id":"69ff7ab51e0de6343906d2e3","slug":"two-cows-die-after-coming-in-contact-with-a-high-tension-line-causing-uproar-deoria-news-c-208-1-deo1023-181355-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हाईटेंशन लाइन की चपेट मेें आने से दो गायों की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हाईटेंशन लाइन की चपेट मेें आने से दो गायों की मौत, हंगामा
Sat, 09 May 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 09 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरियारपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के धनौती खुर्द गांव में खेत के ऊपर झूल रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से शनिवार की सुबह दो गायों की मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों में हंगामा कर दिया। जानकारी होने पर सीओ और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। धनौती खुर्द गांव निवासी हृदयानंद यादव की गायें शनिवार की सुबह करीब नौ बजे चरने गई थीं। इसी दौरान खेत में नीचे लटक रहे बिजली तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि खेत के ऊपर बिजली का तार करीब एक महीने से झूल रहा था।
इसकी शिकायत कई बार बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजली निगम के एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि खेत में चर रही दो गायों की करंट लगने से मौत हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद