फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two cousins who went to feed pigs died due to drowning

सूअर चराने गई दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत

Thu, 24 Mar 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two cousins who went to feed pigs died due to drowning
सूअर चराने गई दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के भरौली गांव में बृहस्पतिवार को सूअर चराने गईं दो बालिकाएं ताल में गिरकर गहने पानी में चली गईं। दोनों की डूबने से मौत हो गई। दोनों चचेरी बहनें थीं।
घटना की सूचना वहां मौजूद अन्य लड़कों के जरिए परिजनों को मिली। हालांकि परिजनों के पहुंचने से पहले अन्य लोगों ने दोनों को ताल से बाहर निकाला। दोनों की मौत हो चुकी थीं। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

भरौली गांव निवासी छाया कुमारी (12) पुत्री छोटेलाल बासफोड़ और खुशबू कुमारी (10) पुत्री स्व. पतरु, पड़ोस के कुछ बच्चों के साथ गांव के पश्चिम स्थित ताल के किनारे सुअर चराने गई थी। बताया जा रहा हैं कि दोनों बालिकाएं एक साथ थीं। सुअर चरते हुए पानी में चले गए। दोनों ने दो तरफ से सुअरों को घेरना चाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान दोनों बालिकाएं गहरे पानी में चली गईं। वे डूबने लगीं। उन्हें डूबता देखकर वहां मौजूद दूसरे बच्चों ने शोर मचाया। बच्चों की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे और बालिकाओं को पानी से बाहर निकाला। तब तक दोनों दम तोड़ चुकी थीं। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा था। परिजन, दोनों शवों को दरवाजे पर लाकर रखे थे।

छाया और खुशबू अच्छी सहेली भी थीं
खुखुंदू। छाया और खुशबू चचेरी बहन होने के साथ-साथ अच्छी सहेली भी थीं। एक साथ दोनों क्षेत्र के टड़वा सरकारी स्कूल में पढ़ने भी जाती थीं। सुबह दोनों घर से साथ ही निकलीं और फिर दोनों के शव भी घर पर साथ लाए गए। छाया कक्षा चार और खुशबू कक्षा तीन की छात्रा थी। छाया तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। खुशबू दो भाई और चार बहनों में सबसे छोटी थी। छाया की मां गुड्डी देवी और खुशबू की मां मुन्नी देवी घटना के बाद रोते-रोते बेहोश हो जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed