{"_id":"6224af94458fb36696166892","slug":"two-children-die-due-to-drowning-in-pond-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में दुखद घटना: पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम, परिजनों में मजा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में दुखद घटना: पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम, परिजनों में मजा कोहराम
Sun, 06 Mar 2022 07:47 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी बघौचघाट
संवाद न्यूज एजेंसी बघौचघाट
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 06 Mar 2022 07:47 PM IST
सार
नहाते-नहाते दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। अपने को असहाय देखकर बचाने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। उस समय गांव की एक लड़की कुछ दूर से इन दोनों को डूबते हुए देखी और दौड़ कर ग्रामीणों को खबर दी। कुछ समय बाद दोनों बच्चों के शव को तलाश कर उन्हें बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
नैतिक और भल्लर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बघौचघाट स्थित एक गांव में छह वर्ष और आठ वर्ष के दो बच्चे पोखर में नहाने गए थे जहां पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अथक परिश्रम से बच्चों का शव पोखरे से निकाला जा सका।
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के घुड़ी पुर निवासी नैतिक छह वर्ष पुत्र शुभलाल और भल्लर आठ वर्ष पुत्र रमेश पासवान रविवार की दोपहर गांव के पश्चिम स्थित पोखर में नहाने गए थे। नहाते-नहाते दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। अपने को असहाय देखकर बचाने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। उस समय गांव की एक लड़की कुछ दूर से इन दोनों को डूबते हुए देखी और दौड़ कर ग्रामीणों को खबर दी। ग्रामीण दौड़कर आए और पोखर में बच्चों को तलाशना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कुछ समय बाद दोनों बच्चों के शव को तलाश कर उन्हें बाहर निकाला गया। उसी समय थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम भी वहा पूछ गई और दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद दोनो को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इधर दोनों के मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। इस विषय में पूछने पर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि मौके पर आया हूं परिजनों से बात की जा रही है।