फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two caught with ufm in Up board Exam

पकड़ी बाबू में पकड़े गए दो नकलची, 10693 ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 09 Apr 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
two caught with ufm in Up board Exam
पकड़ी बाबू में पकड़े गए दो नकलची, 10693 ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

देवरिया। यूपी बोर्ड की परीक्षा की द्वितीय पाली में शनिवार को राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज, पकड़ी बाबू में स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने दो नकलची पकड़े। इन्हें रस्टिकेट कर दिया गया। दोनो पालियों में कुल 10693 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विषय में पंजीकृत 67872 में 57703 उपस्थित एवं 10169 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटर के व्यावसायिक वर्ग में पंजीकृत 367 में 18 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में इंटर के संस्कृत, कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी एवं कृषि रसायन विज्ञान के प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत कुल 3631 में 3125 उपस्थित एवं 506 अनुपस्थित रहे। इस पाली की परीक्षा के दौरान ही राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज, पकड़ी बाबू में स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने दो परीक्षार्थियों को अनुचित साधन के साथ पकड़ा। पकड़े। डीआईओएस देवेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को पकड़ी बाबू स्थित परीक्षा केंद्र से दो नकलची पकड़े गए हैं। इन्हें परीक्षा से रस्टिकेट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed