फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two cases of bike robbery exposed, three accused arrested

Deoria News: बाइक लूट की दो वारदात का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Jun 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 07 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two cases of bike robbery exposed, three accused arrested
गौरी बाजार पुलिस को मिली कामयाबी, तीन बाइक और पिस्टल बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरी बाजार थाने की पुलिस ने कालाबन (गुरुजघाट) के पास से तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक लूट की दो वारदात का शनिवार को पर्दाफाश किया है। उनके कब्जे से तीन बाइक और एक पिस्टल भी बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रदीप यादव निवासी करमा जीतपुर थाना गौरी बाजार, मधुबन यादव निवासी गौरी बुजुर्ग टोला कबराताल थाना गौरी बाजार, संदीप यादव निवासी कालाबन थाना गौरीबाजार के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के रायगंज बाजार निवासी शिव निषाद ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो जून को वह शादी समारोह से घर जा रहा था। रौनक होटल के पास दो बाइक पर सवाल चार लोगों ने रोक लिया। मारपीट कर बाइक छीन कर भाग गए। गौरी बाजार पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

शनिवार को गौरी बाजार पुलिस संदिग्धों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर गौरी बाजार थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कालाबन (गुरुजघाट) के पास से वांछित तीन आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों पर सदर कोतवाली में एक और गौरी बाजार थाने में दो केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed