{"_id":"621e53a97861fd586943f6f8","slug":"two-brothers-were-hit-by-a-vehicle-one-died-salempur-news-gkp4285943161","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आए दो भाई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आए दो भाई, एक की मौत
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आए दो भाई, एक की मौत
सलेमपुर। अयोध्या से घर लौट रहे बाइक सवार दो भाई सोमवार की रात में देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर महदहां चौराहे के पास वाहन की चपेट में आ गए। इसमें बड़े भाई की मौके पर मौत हो गई। छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।
नगर के वार्ड नंबर आठ हरैया पश्चिमी निवासी सोनू (40) पुत्र भगवान रौनियार फेरी का काम करते थे। वह किसी काम से अपने छोटे भाई सूरज रौनियार के साथ अयोध्या, बाइक से गए थे। अयोध्या से दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। रात में करीब 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के महदहां गांव के समीप पहुंचे थे कि किसी वाहन की चपेट में कर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।
घायल सूरज की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर को रेफर कर दिया। सोनू की मौत की खबर मिलते ही पत्नी सिमरन समेत परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि सड़क हादसे एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
हेलमेट फट गया
सलेमपुर। लंबी दूरी की यात्रा पर निकले दोनों भाइयों में सोनू ने हेलमेट तो लगाया था। हादसे के दौरान हेलमेट फट गया। उनका छोटा भाई हेलमेट नहीं पहना था।