{"_id":"64f4d9ff9a2008313d001ff4","slug":"two-brothers-attacked-with-a-chicken-knife-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-6049-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मुर्गा काटने वाले चाकू से दो भाइयों पर हमला, दोनों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मुर्गा काटने वाले चाकू से दो भाइयों पर हमला, दोनों की हालत गंभीर
Mon, 04 Sep 2023 03:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Mon, 04 Sep 2023 03:23 PM IST
सार
। विशाल और हिमांशु बेलपार रेलवे ढाले पर एक मुर्गा की दुकान के पास पहुंचे तो पीछे से मनबढ़ युवक ने कुछ अन्य युवकों के उन्हें रोक लिया और मुर्गे की दुकान से चाकू लेकर दोनों पर वार कर दिए, जिससे दोनों घायल हो गए। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया जिले में भाटपाररानी नगर के बेलपार रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक मुर्गा बेचने वाले की दुकान के सामने रविवार की शाम कुछ मनबढ़ युवकों ने दो सगे भाइयों को चाकू मार कर लहूलुहान कर दिया और फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
ग्राम दनउर निवासी विनोद यादव के पुत्र विशाल (17) और हिमांशु (15) किसी काम से भाटपाररानी आए थे। रास्ते में बाइक सवार दो मनबढ़ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विशाल और हिमांशु बेलपार रेलवे ढाले पर एक मुर्गा की दुकान के पास पहुंचे तो पीछे से मनबढ़ युवक ने कुछ अन्य युवकों के उन्हें रोक लिया और मुर्गे की दुकान से चाकू लेकर दोनों पर वार कर दिए, जिससे दोनों घायल हो गए।
इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घायलावस्था में आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस गई थी। अभी तहरीर नहीं आई है। घटना की जांच की जा रही है। जल्दी ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।