फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two bridges will be built on the Rudrapur to Kaparwar and Nibahi routes.

Deoria News: रुद्रपुर से कपरवार और निबही मार्ग पर बनेंगे दो पुल

Sun, 28 Dec 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two bridges will be built on the Rudrapur to Kaparwar and Nibahi routes.
रुद्रपुर। कस्बे से होकर निबही और कपरवार जाने वाली सड़क पर दो नए पुलों का निर्माण होगा। शासन स्तर से इसकी स्वीकृति मिल गई है। विधायक के प्रस्ताव पर करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से इन पुलों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

रुद्रपुर से कपरवार मार्ग पर सरया गांव के समीप करीब 30 साल पुराना पुल संकरा होने से चार पहिया वाहनों के आने पर दिक्कत होती है। सड़क के चौड़ीकरण के बाद पुल अवरोधक हो गया है। वहीं रुद्रपुर से निबही मार्ग पर जंगल डोमरडीला हड़ही के समीप पुल की हालत जर्जर हो चुकी है। 35 साल पुराने पुल से होकर लोग गोरखपुर जिले को भी जाते हैं।
विज्ञापन

विधायक जयप्रकाश निषाद ने बताया कि रुद्रपुर से कपरवार मार्ग से माल वाहनों का हर दिन आना जाना लगा रहता है। ट्रक गोरखपुर, मऊ, बनारस, आजमगढ़ को जाते है। सड़क की उपयोगिता को देखते हुए लघु पुल स्वीकृत कराया गया है। निबही मार्ग पर हड़ही गांव के समीप सीमेंट पुल जर्जर हो चुका है। जिसका चौड़ीकरण करते हुए नए सिरे से निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तीन करोड़ रुपये से अधिक से पुल का निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने बताया कि जल्द ही दोनों पुल के निर्माण के टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर शिलान्यास किया जाएगा। दोनों मार्ग पर नए पुल की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया।ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed