फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two bikes of the same number running in the district, the challan was cut, then the matter came in front

जिले में चल रही एक ही नंबर की दो बाइक, चालान कटा तो मामला आया सामने

Mon, 04 Jan 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two bikes of the same number running in the district, the challan was cut, then the matter came in front
जिले में चल रही एक ही नंबर की दो बाइक, चालान कटा तो मामला आया सामने
विज्ञापन

लार (देवरिया)। जिले में दो बाइक पर एक ही नंबर लगा के चलने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़ित वाहन स्वामी ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। पुलिस बाइक की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि इस मामले में यातायात पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है।
लार थाना क्षेत्र के सतोतर गांव निवासी सुजीत कुशवाहा उर्फ रामू नगर के पुलिस चौकी के समीप मोबाइल की दुकान चलाते हैं। एक सप्ताह पूर्व उनके मोबाइल पर मैसेज आया की वाहन संख्या यूपी 52एपी 1814 देवरिया अस्पताल रोड में बेतरतीब खड़ी होने के कारण देवरिया पुलिस द्वारा पांच सौ रुपये का चालान किया गया है। समन शुल्क समय से जमा करें। चालान में बाइक का कलर ब्लैक दिख रहा है। जबकि सुजीत की बाइक का रंग सफेद है। यह देख उनके होश उड़ गए। उनका कहना है कि हमारी बाइक दो माह से देवरिया नहीं गई फिर चालान क्यों कटा। इस बात की जानकारी उसने स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन

मामले की पड़ताल में पता चला की एक ही नंबर की दो बाइक जिले में चल रही है। इस बात की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सक्रिय हुई पुलिस चोरी की बाइक की तलाश में जुटी हुई है। इस बात की शिकायत पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि वाहन की तलाश कराई जा रही है। गलत तरीके से अगर चालान किया गया है तो कटे चालान को वापस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की जांच कराई जा रही है। चालान करने वाले पुलिसकर्मी की ओर से जो फोटो ली गई है उसमें वाहन नंबर 1814 को देखकर लग रहा है कि एक के स्थान पर सात हो सकता है, जो मिट गया सा लगता है। विभागीय जांच में यह स्पष्ट हो रहा है कि 7814 नंबर की बाइक सफेद रंग की है, हो सकता है इस मामले में गलती से चालान कट गया हो, ट्रैैफिक पुलिस की जांच में सही गलत का मामला सामने आएगा।
राजीव चतुर्वेदी, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed