{"_id":"652cc93c9e3a76816a0f1256","slug":"two-bikes-collide-head-on-one-dead-three-injured-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-10454-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल
Mon, 16 Oct 2023 10:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:55 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। लार-भाटपाररानी मार्ग पर रामनगर गांव के सामने रविवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार की आवाज सुन दौड़े ग्रामीणों ने आननफानन एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लार पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के कुईचवर गांव निवासी विशाल कुमार (25) पुत्र विशुनदेव व संदीप कुमार किसी काम से बाइक से लार की तरफ गए थे। वहीं, लार थाना क्षेत्र के कुंडावल हरी निवासी आर्यन (24) अपने मित्र ओमप्रकाश के साथ अपने मामा के घर भाटपाररानी थाना क्षेत्र के पुरैना गांव से लौट रहे थे। दोनों की बाइक लार के रामनगर गांव के सामने पहुंची थी कि आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक चला रहे कुईचवर के विशाल कुमार की मौत हो गई। वहीं आर्यन, ओमप्रकाश, संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी के सिर से रक्तस्राव हो रहा था। आवाज सुन दौड़े लोगों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर मौत की सूचना मिलते ही विशाल कुमार के परिजनों में चीख पुकार मच गई। वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। जबकि तीन घायल हैं। बाइक कब्जे में ले ली गई है।
-- -- -- -- -- -- -- --
काश हेलमेट लगाए होते तो नहीं जाती जान
- दोनों बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। डाॅक्टर के मुताबिक सभी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिसकी वजह से काफी रक्तस्राव हुआ है। वहीं विशाल की मौत सिर में चोट के कारण हुई है। अगर हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच जाती। अन्य तीनों के सिर में भी गंभीर चोट नहीं आती।