{"_id":"6a57da449749647a7301fe5b","slug":"two-bikers-injured-in-truck-collision-deoria-news-c-208-1-deo1039-186915-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
Thu, 16 Jul 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
घांटी बाजार। गोपालपुर गांव के पास बुधवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसके बाबा घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी भटनी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। भटनी क्षेत्र के पिपरा बिठ्ठल गांव निवासी 22 वर्षीय राज साहनी बाबा रामकृपाल साहनी के साथ बाइक से भिंगारी बाजार जा रहे थे। गोपालपुर गांव के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी भेजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर राज की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी भेजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर राज की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन