{"_id":"673fac3d26c151bd9304aa84","slug":"two-bike-riders-injured-in-collision-with-scorpio-case-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-140348-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, केस
Fri, 22 Nov 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के डेहरी गांव के पास बाइक सवार को एक स्कार्पियो ने पीछे से तेज टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। उधर पीड़ित चोटिल परिवार की महिला की तहरीर पर पुलिस ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लार थाना क्षेत्र के देवसिया बांगर निवासी उषा देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह का भतीजा अपने दादा बब्बन सिंह निवासी लखना थाना खुखुंदू को बाइक पर बैठाकर सलेमपुर बैंक में जा रहा था। वह देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के डेहरी गांव के पास ही पहुंचा था कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही सफेद रंग की एक स्कार्पियो ने बाइक में तेज टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। पुलिस ने उषा देवी की तहरीर पर स्कार्पियो चालक प्रवीण कुमार पुत्र सुभाष प्रसाद निवासी बनकटा शंभू थाना खामपार के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई होगी।