फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two arrested for trapping cash in ATMs using an iron strip.

Deoria News: एटीएम में लोहे की पट्टी लगाकर फंसाते थे रुपये, दो गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for trapping cash in ATMs using an iron strip.
सोनूघाट एसबीआई एटीएम से पांच हजार रुपये निकालने का मामला, पेचकस और नकदी बरामद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एटीएम के निकासी द्वार में छेड़छाड़ कर रुपये फंसाने और बाद में उन्हें निकालने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो एटीएम कार्ड, दो पेचकस, तीन लोहे की पट्टियां और 1600 रुपये नकद बरामद हुए। दोनों की गिरफ्तारी सोनूघाट स्थित एसबीआई एटीएम के पास से की गई।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के हरपुर महेशपुर निवासी मंटू खां (39) और देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र के बभनी बेलवनिया निवासी फखरूद्दीन अंसारी (30) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 28 सितंबर को एक व्यक्ति ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने नौ सितंबर को सोनूघाट एसबीआई एटीएम से पांच हजार रुपये निकालने का प्रयास किया था। पूरी प्रक्रिया होने के बाद भी नकदी बाहर नहीं आई। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और निकासी द्वार पर लगी लोहे की क्लिप हटाकर पांच हजार रुपये निकालकर बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपी एटीएम के निकासी द्वार पर मशीन के रंग की लोहे की पट्टी लगा देते थे। इससे नकदी बाहर नहीं निकल पाती थी। ग्राहक के वहां से हटने के बाद आरोपी पट्टी निकालकर फंसे रुपये निकाल लेते थे। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed