फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two arrested for theft, sent to jail

Deoria News: चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Mon, 22 Dec 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for theft, sent to jail
देसही देवरिया। महुआडीह पुलिस ने रामपुर दूबे के पास से सोमवार को दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

थाने लाकर इनसे पूछताछ की गई। दोनों ने स्थानीय चौराहा सहित कई अन्य चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सामान और असलहा आदि बरामद किया। इन दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उनको जेल भेज दिया।
महुआडीह स्थानीय चौराहे पर 17 दिसंबर को पिंकी देवंशी की जनरल स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर चोर तीन लाख रुपये से अधिक का सामान चुरा ले गए थे। 20 दिसंबर की रात को भी इसी चौराहे पर एक फल की दुकान में भी चोरी हुई थी।
विज्ञापन

इससे पहले स्थानीय चौराहे से ही एक मिठाई की दुकान को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया था। इसके अलावा रामपुर दुबे गांव स्थित एक मोबाइल टॉवर से चोर बैट्री उठा ले गए थे। इन चोरी की घटनाओं से पुलिस की नींद उड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार को रामपुर दूबे गांव स्थित धूस से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो इन चोरों ने चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी विकास यादव के पास से एक चाकू और राकेश यादव के पास से एक 32 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इनके बताए ठिकानों पर छापेमारी कर चोरी का सामान भी बरामद किया गया। पुलिस ने विकास और राकेश पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।

एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि चोरी की घटनाओं का खुलासा कर लिया गया। थानाक्षेत्र के पकड़ीहवा गांव के राकेश यादव और विकास यादव के पास से चाकू, तमंचा, कारतूस के साथ ही चोरी का सामान बरामद किया गया। इन दोनों को जेल भेज दिया गया है।ए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed