{"_id":"607dc6448ebc3e592e0eb63f","slug":"two-acre-crop-and-hundreds-hen-burnt-deoria-news-gkp3924935169","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो एकड़ गेहूं की फसल राख, सैकड़ों मुर्गियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दो एकड़ गेहूं की फसल राख, सैकड़ों मुर्गियां जलीं
विज्ञापन

तरकुलवा।स्थानीय क्षेत्र के देउरवा पिपरहिया गांव के बाहर ताल में एक गेहूं के खेत में डंठल जलाते समय लगी आग की लपट ने को जमकर तांडव मचाया । पछुआ हवा इतना तेज था कि आग की लपट महुआपाटन गांव के पश्चिम से होकर गेहूं के कटी हुई फसल के डंठल के सहारे नहर को पार कर गई। आग मठिया महावल गांव तक पहुंच गई। ।
सोमवार को इस आगजनी की इस घटना में मठिया महावल गांव के दो किसानों की एक- एक एकड़ गेहूं की फसल जल गया। किसानों की झोपड़ियां, सैकड़ों मुर्गियां, साइकिल, पेड़-पौधे, अनाज गए। बेकाबू आग को बुझाने के लिए ग्रामीण फोन करते रहे लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। काफी मशक्कत से गांव के लोगों ने आग को बुझाया लेकिन आग महुआपाटन गांव के दक्षिण नहर को पार कर मठिया महावल गांव में पहुंच गई। आग की लपट में गांव के मक्खू अंसारी का एक एकड़ गेहूं की फसल धू-धू कर जल गई। जिसमें सैकडों मुर्गियां एवं दो साइकिलें जल गईं।
गांवों के लोगों ने दिखाई दिलेरी
रामपुर कारखाना। ग्रामीणों की दिलेरी ने 3 गांव को जलने से बचाया लिया। दोपहर में लगी आग भरथा पट्टी और पिपरा मदन गोपाल गांव के बीच गेहूं की डंठल में आग लग गई थी। यह देख ग्रामीण इस्लाम, गयासुद्दीन, टीपू, नरेंद्र कुमार, हैदर अली, हमीदुल्लाह, इफ्तेखार, सूर्यनाथ, शंभू यादव, रामकृपाल और अमानुल्लाह समेत सैकड़ों ग्रामीण आग लगी वाले स्थान की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तत्काल आधा दर्जन पंपिंग सेट से पानी की बौछार शुरू कर दी। जबकि ट्रैक्टर से गेहूं के डंठल की जुताई करने लगे।