{"_id":"5e3860748ebc3e4b381def0d","slug":"two-abortion-young-woman-deoria-news-gkp3396502135","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का दो बार कराया गर्भपात, अब रखने से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का दो बार कराया गर्भपात, अब रखने से इंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती का दो बार कराया गर्भपात, अब रखने से इंकार
देवरिया। चार वर्ष तक साथ रखने के बाद दिल्ली में पत्नी को छोड़ दगाबाज पति फरार हो गया। सोमवार को एसपी कार्यालय पर पहुंची महिला ने पति पर छह वर्ष तक दुष्कर्म करने और दो बार गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच का निर्देश दिया है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का संपर्क वर्ष 2014 में खुखुन्दू थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुआ। दोनों बीच बातचीत शुरू हुआ और एक दूसरे के करीबी हो गए। आरोप है कि युवती के साथ शादी का झांसा देकर युवक दुष्कर्म करता रहा। वर्ष 2016 में युवती गर्भवती हुई तो युवक ने गर्भपात करा दिया। दबाव डालने पर युवक 2018 में उसे दिल्ली ले गया और एक मंदिर में शादी किया तथा एक वर्ष तक साथ में रखा। 2019 में युवती गर्भवती हुई तो युवक ने उल्टी का दवा देकर गर्भपात करा दिया। इसको लेकर देेनों के बीच खींचतान बढ़ गई। युवक युवती को बंद कमरे में बेहोशी की दवा देकर गांव चला आया। युवती ने युवक से मोबाइल पर संपर्क किया तो युवक 10 जनवरी तक दिल्ली आने का वादा किया, लेकिन वह अब फोन भी रिसीव करना बंद कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।