{"_id":"647cd084c2748c479f01592a","slug":"tulsi-plant-distributed-in-various-temples-deoria-news-c-7-1-194154-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विभिन्न मंदिरों में तुलसी के पौधे का किया वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विभिन्न मंदिरों में तुलसी के पौधे का किया वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राणी सती दादी सेवा समिति की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। श्री राणी सती दादी सेवा समिति की ओर से रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर तुलसी के पौधे का वितरण विभिन्न जगहों पर किया गया। पिंजरा पोल गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के लोगों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
तुलसी पौधे के वितरण कार्यक्रम के पूर्व कसया रोड स्थित श्याम मंदिर के पुजारी की देखरेख में पौधों का पूजन किया गया। इसके बाद यहां और पिंजरा पोल गोशाला में यह पौधे लगाए गए। शहर के देवरही मंदिर, तिरुपति बालाजी मंदिर, सोमनाथ मंदिर, हनुमान मंदिर राघवनगर में भी समिति के सदस्यों ने यह पौधे भेंट किया। इसके साथ शहर व आसपास के मंदिरों में भी यह पौधे भेजे गए। इस दौरान अमर अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पुरुषोतम मरोदिया, आनंद अग्रवाल, वेद कानोडिया, रेनू कानोडिया, रेखा कानोडिया, नुपुर अग्रवाल, स्मिता कानोडिया आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
पृथ्वी पर जीवन बेहतर हो, इसके लिए सभी को करना होगा पौधरोपण बीटीसी शिक्षक संघ की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
....फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के कतरारी स्थित प्रभावती देवी शिक्षण संस्थान प्रांगण में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व संध्या पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छ वातावरण बहुत जरूरी है लेकिन हमारा पर्यावरण दिन-ब-दिन नष्ट होता जा रहा है। ऐसे में सभी को पौधरोपण करना होगा।
विज्ञापन
पौधरोपण जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य मे अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए शिक्षकों को भी आगे आना चाहिए। इसी तरह प्रकृति के साथ खिलवाड़ होता रहा तो आने वाली पीढि़यों को साथ में ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चलना पड़ेगा। साथ ही पृथ्वी पर जीवन जीना बहुत कठिन साबित होगा। कार्यक्रम को विशिष्ठ अतिथि धर्मपाल सिंह यादव, गुलशन यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान हरिशंकर विश्वकर्मा, अखिलेश्वर कुमार, शिव सागर विश्वकर्मा, शुभम विश्वकर्मा, हरेराम, राकेश मिश्रा, यादवेंद्र, जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला व रमेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।