फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tug of war between tractor drivers on the road, video goes viral

Deoria News: ट्रैक्टर चालकों की बीच सड़क पर रस्साकशी, वीडियो वायरल

Mon, 01 Sep 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 01 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tug of war between tractor drivers on the road, video goes viral
करायल मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के निकट ट्रैक्टरों की जोर आजमाइश करते चालक और लगी भीड़ 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। बढ़या हरदो गांव के पास बारा दीक्षित-करायल मार्ग पर रविवार को दो ट्रैक्टर चालकों की खतरनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। सड़क पर रस्साकशी के खेल से मार्ग जाम लग गया। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोनों चालकों की पहचान बढ़या हरदो गांव निवासी संग्राम यादव और अभिषेक विश्वकर्मा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस हस्तक्षेप नहीं करती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो ट्रैक्टर चालक एक-दूसरे से ताकत आजमाने के लिए सड़क पर ही रस्साकशी करने लगे। करीब आधे घंटे तक दोनों ट्रैक्टर आमने-सामने खींचतान करते रहे। इस दौरान छोटे-बड़े वाहनों की कतार लग गई। ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। कई लोग इस नजारे को मोबाइल में कैद करने लगे और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो सामने आते ही प्रशासन सतर्क हो गया और बरहज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों चालकों को हिरासत में लेकर ट्रैक्टरों को थाने लाकर सीज कर दिया। प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि सार्वजनिक मार्ग पर ट्रैक्टर से रस्साकशी करना जुर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed