फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Truck-Jeep straight fight, 13 injured

ट्रक-जीप में सीधी टक्कर, 13 घायल

Wed, 13 Jan 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 13 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
घने कुहरे के कारण कसया रोड पर ट्रक-जीप में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में तेरह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जीप कसया से सवारी लेकर देवरिया की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि खुखुंदू इलाके में दो जगहों पर हादसे में तीन लोग घायल हो गए।

उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बुधवार की सुबह आठ बजे के करीब कसया की तरफ से सवारी लेकर जीप देवरिया आ रही थी।

कसया रोड, रघवापुर रिलायंस पेट्रोल पंप पास घने कोहरे के कारण सामने से आ रही ट्रक से इसकी टक्कर हो गई। मौके पर चींख पुकार मच गया।

शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जीप में सवार पथरदेवा निवासी बैरिस्टर, धनश्याम, कृष्णा, बनकट बहादुरपुर निवासी सुरेश यादव, तरकुलवा पकड़ी के इसराइल, कोन्हवलिया की गायत्री रामजी, डुमरी निवासी शाहजहां, कैमुद्दीन, सैफूननिसा, कतरारी के हरिवंश, पकड़ी गोसाइ के रामानंद घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची । घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खुखुंदू प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार की दोपहर को थानाक्षेत्र के धोबी गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला घायल हो गई।

भाटपाररानी के महुअवा निवासी बिंदूलता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि मुसैला के पास डीसीएम की चपेट में आने से बरहज सतरावं निवासी हरिशचंद घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सतराव मार्ग पर हुए हादसे में मईल इलाके के मुसाफिर हो गए हैं। दो लोगों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed