फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   truck driver died in gaziabad

गोपालपुर गांव के ट्रक चालक की गाजियाबाद में मौत

Thu, 13 Aug 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
truck driver died in gaziabad
गोपालपुर गांव के ट्रक चालक की गाजियाबाद में मौत
विज्ञापन

परिवारवालों ने जताई हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ट्रक चालक की गाजियाबाद में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शव घर आने पर परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोपालपुर गांव के गुलाब चौबे का इकलौता बेटा धनंजय चौबे (25) मथुरा में रहकर ट्रक चलाता था। करीब डेढ़ साल पहले घर से गया था। गाड़ी वहां निजाम नाम के एक शख्स की थी। गुलाब चौबे ने बताया कि बेटा धनंजय चौबे ने 11 अगस्त की शाम को घर पर फोनकर मुझसे और अपनी मां से बात की। उसने किसी दिक्कत का जिक्र नहीं किया। उसी दिन रात आठ बजे के करीब उसके साथी चालक ने ट्रक मालिक को उसकी मौत की सूचना दी। वह गाड़ी लेकर मथुरा मालिक के पास गया। ट्रक मालिक ने देर रात मथुरा में ही रह रहे धनंजय के बहनोई को फोन कर आत्महत्या कर लेने की जानकारी दी। वहां पुलिस को जानकारी दिए बगैर ही शव को बुधवार की शाम घर भेजवा दिया। गुलाब ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकलौते बेटे की इस तरह मौत से पूरा परिवार सदमे में है। इस संबंध में प्रभारी एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि युवक की हत्या या आत्महत्या गाजियाबाद में हुई है। वहां ट्रक मालिक ने एंबुलेंस से शव को बहनोई के साथ घर भेजवा दिया। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। उनकी मांग पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गड्ढे में डूबने से युवक की मौत
रात में लघुशंका करने के दौरान गिर गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
घांटी बाजार। एक युवक की बुधवार की रात घर के बगल स्थित गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। सुबह जब परिवार के लोग उसे बिस्तर में नहीं देखे तो इधर-उधर खोजने लगे। बगल स्थित गड्ढे के पानी में उसका हाथ दिखाई दिया। परिवार के लोगों ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला। मौत के बाद घर में में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भटनी थाना के घाटी खास गांव निवासी मुनीब प्रसाद का छोटा बेटा विनोद प्रसाद (30) बुधवार रात के समय भोजन करने के बाद सोने चला गया। सुबह जब परिवार के लोग उसे बिस्तर पर नहीं देखे तो चारों तरफ खोजने लगे। तभी घर के बगल स्थित गड्ढे में उसका हाथ दिखाई दिया। आनन-फानन उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की माने तो उसको मिर्गी के दौड़े पड़ते थे। उसका इलाज चल रहा था। आशंका है कि वह रात को लघुशंका करने अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से पानी में गिर गया होगा। इससे गड्ढे में डूबकर उसकी मौत हो गई। बेटे का शव देखकर मां सरस्वती देवी व बहन सृजावती देवी, बड़ा भाई उत्तेज समेत पूरा परिवार दहाड़ें मार कर रो रहे थे। परिवार के लोगों द्वारा शव का अंतिम संस्कार बनकटा तिवारी स्थित गंडक नदी के किनारे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed