फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Truck crushed a woman riding a bike she died on spot accused absconding

देवरिया में हादसा: ट्रक ने बाइक सवार महिला को रौंदा, मौके पर ही तोड़ दिया दम; आरोपी फरार

Sun, 24 Sep 2023 01:23 PM IST
vivek shukla संचाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
संचाद न्यूज एजेंसी देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 Sep 2023 01:23 PM IST
सार

मरजादी देवी (75) की रविवार सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। परिजनों के कहने पर वह अपने नाते विश्वजीत के साथ सोनूघाट स्थित एक डॉक्टर के पास दवा कराने बाइक से जा रही थी। अभी दोनों पड़री मल्ल गांव के सामने पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक में ठोकर मार दी।

विज्ञापन
Truck crushed a woman riding a bike she died on spot accused absconding
बरियारपुर के पड़री मल्ल में सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़री मल्ल गांव के पास रविवार को नाती के साथ बाइक से दवा कराने जा रही वृद्ध महिला को ट्रक ने रौंद दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। वहीं महिला के मौत की जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


बरियारपुर थाना क्षेत्र के पंसरही गांव निवासी मरजादी देवी (75) की रविवार सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। परिजनों के कहने पर वह अपने नाते विश्वजीत के साथ सोनूघाट स्थित एक डॉक्टर के पास दवा कराने बाइक से जा रही थी।
विज्ञापन


अभी दोनों पड़री मल्ल गांव के सामने पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक में ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही मरजादी देवी की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की जुटती भीड़ को देख आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर अन्य कार्रवाई में जुट गई। जानकारी पर पीड़ित परिवार में मातम छा गया। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ दिग्विजय सिंह ने कहा कि ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed